{"_id":"69a56c5fec1ba42c84064d2c","slug":"bushehr-carnival-will-be-celebrated-in-rampur-from-5th-to-7th-march-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155268-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 5 से बुशहर कार्निवल, तीन सांस्कृतिक \nसंध्याओं में लोक कलाकार मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 5 से बुशहर कार्निवल, तीन सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकार मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
रामपुर में प्रेस को संबोधित करते बुशहर स्पोट्र्स एंड कल्चरल एनवायरनमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राह
7 को महिलाएं नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए निकालेंगी जागरूकता रैली
. मिस बुशहर और वॉयस ऑफ बुशहर रहेंगे आकर्षण का मुख्य केंद्र
शहीद पवन धंगल को भी दी जाएगी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जिला स्तरीय फाग मेले के उपलक्ष्य पर बुशहर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एनवायरनमेंट एसोसिएशन बुशहर कार्निवल का आयोजन कर रही है। 5 से 7 मार्च तक चलने वाले इस कार्निवल में तीन सांस्कृतिक संध्याएं, महिला मंडल की जागरूकता रैली, मिस बुशहर और वॉयस ऑफ बुशहर आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। वहीं, कार्निवल में उप मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद, शिक्षा मंत्री और लोक निर्माण मंत्री शिरकत करेंगे। कार्निवल के दौरान बलिदानी पवन धंगल को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। बुशहर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एनवायरनमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुशहर कार्निवल का भव्य रूप से आयोजन किया जा रहा है। शहर के पदम छात्र स्कूल में तीन दिन तक सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। 5 मार्च को पहले दिन पहाड़ी नाइट होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि इस बार महिला मंडलों की महिलाएं नशा निवारण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकालेंगी। इसमें क्षेत्र के करीब 35 महिला मंडलों से आई महिलाएं भाग लेंगी। 7 मार्च को आयोजित होने वाली इस जागरूकता रैली को पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। सोनी ने बताया कि वॉयस ऑफ बुशहर और मिस बुशहर के लिए चयनित प्रतिभागी तीन दिन अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बीते वर्ष वॉयस ऑफ बुशहर के विजेता रहे यश कश्यप और विनिश जोशी स्टार नाइट में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दो सांस्कृतिक संध्याएं शाम 6 से रात 10 बजे, जबकि अंतिम सांस्कृतिक संध्या रात 11 बजे तक आयोजित होगी। स्थानीय कलाकारों को एक मंच उपलब्ध करवाना और कलाकारों के भीतर छुपी कला को निखारना ही एसोसिएशन का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वॉयस ऑफ बुशहर का पहला पुरस्कार 21 हजार रुपये होगा। मिस बुशहर में प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभागी को 11 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गिरीश गौतम, अंकुर शर्मा, सचिव लोकेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष मनीष चौहान, जॉली शर्मा, आकाश, संतोष, सुशील, राहुल, सोनी भलूनी सहित अन्य मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद, शिक्षा मंत्री और लोक निर्माण मंत्री बढ़ाएंगे शोभा
पहली सांस्कृतिक संध्या में पूर्व सांसद एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, एसजेवीएन के उच्च अधिकारी, दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा, राजीव शर्मा, तांत्रा बॉयज, नरेंद्र रंजन सहित अन्य लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक दीवान सिवान, रमेश ठाकुर, एसी भारद्वाज, रोहिनी डोगरा सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। 7 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सारेगामापा लिटिल चैंप विनर तन्मय चतुर्वेदी, सिरमौर के युवा गायक अजू चौहान, अंजू तोमर, लोक गायक अशोक पालसरा समेत अन्य कलाकार धमाल मचाएंगे।