फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bushahr Employees Sports, Culture and Welfare Association to be formed in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में होगा बुशहर कर्मचारी खेल, संस्कृति एवं कल्याण संघ का गठन

Wed, 15 Apr 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bushahr Employees Sports, Culture and Welfare Association to be formed in Rampur
रामपुर में आयोजित बैठक में अधिकारी कर्मचारियों ने बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ के
. 17 अप्रैल को विशेष बैठक में होगा कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


मिनी सचिवालय में खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन पर हुई चर्चा

21 जून को विश्व योग दिवस पर भी होगा विशेष योग कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए खेल, सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियां का आयोजन किया जाएगा। रामपुर में बुशहर कर्मचारी खेल, संस्कृति एवं कल्याण संघ का गठन किया जाएगा, जो अधिकारी-कर्मचारी वर्ग के कल्याण और आपसी समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 17 अप्रैल को रामपुर में विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की विशेष बैठक होगी, जिसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे। उपमंडल रामपुर के तहत आने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक मिनी सचिवालय के सभागार में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खेल, संस्कृति कल्याण और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना रहा। बैठक में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से इन गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए एक संगठन के गठन का निर्णय लिया गया, जिसका नाम बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ रखा गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि 17 अप्रैल को संगठन की पुन: बैठक होगी, जिसमें संघ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों के मनोरंजन और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम बोर्ड, रस्साकशी और गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन पर सहमति बनी। इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि संघ का गठन होने से जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एक मंच के नीचे होंगे, वहीं उन्हें आपसी तालमेल को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। इस बैठक में पीजी कॉलेज रामपुर से आए डॉ. सतपाल, अनिल वर्मा, सुरेंद्र, राजीव शर्मा, सोहन लाल, महेंद्र, गोविंद शाक्य, कुशाल शर्मा, विपिन चड्ढा, अंजलि दीवान, रीता भंडारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article