{"_id":"6a69fb3b185cca2d380ddb05","slug":"buses-on-the-delath-chhalan-route-are-frequently-breaking-down-right-in-the-middle-of-the-road-the-corporation-buses-are-constantly-sputtering-and-stalling-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165963-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफी बस, पैदल लगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफी बस, पैदल लगी दौड़
विज्ञापन
ननखड़ी के छलाण में परिवहन निगम की बस खराब होने से यात्रियाें को झेलनी पड़ी परेशानियां। संवाद
देलठ-छलाण बस बीच सड़क पर खराब बार-बार हांफ रही निगम की बसें, यात्री झेल रहे परेशानियां
बुधवार सुबह छलाण से रामपुर जा रही बस देलठ के समीप बीच रास्ते में हुई खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
दुर्गम क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की खटारा बसों में सफर जोखिमभरा हो गया है। आए दिन निगम की बसें आधे रास्ते में हांफ रही है। इस कारण सवारियों की पैदल दौड़ लग रही है। बुधवार को भी सुबह 7:00 बजे छलाण से रामपुर जा रही बस देलठ के पास बीच रास्ते में खराब हो गई, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस के बीच सड़क पर खराब होने से सेब से लदी पिकअप गाड़ी को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोगों को पैदल गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। क्षेत्र में एचआरटीसी की बसें बार-बार रास्ते में खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि पुरानी और खराब बसों की समय पर मरम्मत करवाई जाए। यात्रियों को सुरक्षित और सुचारु परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। मुकेश कुमार, कपिल कुमार, महेश कुमार, निखिल मेहता, महिंद्र सिंह, संतोष कुमार और रोशन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बसों के खराब होने से निगम की सेवा से लोगों को विश्वास उठ गया है। आधे रास्ते में बसें खराब होने से यात्रियों सहित अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से उक्त रूट पर नई बस लगाने की मांग उठाई है।