Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus to Chandigarh is operating from Ani instead of Jab

Rampur Bushahar News: जाबो के बजाय आनी से चल रही चड़ीगढ़ के लिए बस, लोग परेशान

Thu, 12 Nov 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
युवा समाजसेवी अनूप कायथ ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के जाबो से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली 30 साल पुरानी बस सेवा इन दिनों अव्यवस्था का शिकार है। पिछले काफी समय से यह बस जाबो तक जाने के बजाय आनी से ही चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रही है। इतना ही नहीं, जाबो से चंडीगढ़ तक के सीधे टिकट भी यात्रियों को उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रूट क्षेत्र का एकमात्र पुराना लंबी दूरी का बस रूट है, जो दशकों से लोगों को चंडीगढ़ तक सीधी परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाता रहा है, लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की लचर कार्यप्रणाली और बदहाल व्यवस्था के चलते अब इस बस सेवा का लाभ जाबो और आसपास के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। लोगों को बस पकड़ने के लिए आनी पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। कुंगश के युवा समाजसेवी अनूप कायथ ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि उन्होंने बस सेवा को नियमित रूप से जाबो से संचालित करवाने के लिए क्षेत्र के तमाम आला नेताओं के समक्ष शिकायत रखी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे इस महत्वपूर्ण बस रूट को उसके निर्धारित गंतव्य से ही संचालित किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को इसका पूरा लाभ मिल सके। अनूप कायथ ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द इस बस सेवा को नियमित नहीं किया तो क्षेत्र की जनता को लामबंद कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस रूट को सुचारु रूप से चलाया जाएगा

एचआरटीसी आनी के अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि इस रूट को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों के टिकट भी सीधे निर्धारित गंतव्य और संबंधित रूट तक काटे जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article