फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service to Halayla has been suspended for six months, leaving villagers distressed

Rampur Bushahar News: हलाईला के लिए छह माह से बस सेवा ठप, ग्रामीण परेशान

Thu, 18 Dec 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
हलाईला के लिए कोटखाई और शिमला से थे तीन रूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के हलाईला गांव के लिए छह माह से बस सेवा ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हलाईला के लिए कोटखाई और शिमला से कुल तीन रूट थे। वर्तमान में कोई भी बस हलाईला नहीं पहुंच रही है। ग्रामीण सुरेश, कांता देवी, जवाहर लाल और बालवीर ने बताया कि दोपहर की बस तो लंबे समय से बंद पड़ी है। शिमला से दोपहर 2:00 बजे चलने वाली बस और कोटखाई से शाम 4:30 बजे चलने वाली बस भी हलाईला तक नहीं पहुंच रही है। शिमला से आने वाली बस केवल बखोल तक ही आ रही है। कोटखाई से शाम 4:30 बजे चलने वाली बस महासू तक ही सीमित रह गई है। बस सेवा बाधित होने के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। समय पर बस न मिलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, ग्रामीणों को पैदल या निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। अड्डा प्रभारी कोटखाई प्रकाश चौहान ने बताया कि शिमला और कोटखाई से बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण बसें हलाईला तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जैसे ही सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा होगा, हलाईला तक बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article