फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service stopped for three months, villagers of Kraba are troubled

Rampur Bushahar News: तीन महीने से बस बंद, क्राबा के ग्रामीण परेशान

Sun, 22 Jun 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो बसें ठप, आवाजाही के लिए परेशानी झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन

निगम की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में पनप रहा रोष
सरकार, प्रशासन और प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। भावावैली की दुर्गम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस सेवा से वंचित हैं। अप्रैल से तीन गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिससे भारी रोष है। रिकांगपिओ-यांगपा-क्राबा और चंडीगढ़-यांगपा क्राबा बस से क्राबा, होए और सुरचू गांव के लोगों को लाभ मिलता है, लेकिन बस बंद होने से ग्रामीणों को टैक्सियों में भारी भरकम किराया अदा कर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। कई ग्रामीण पैदल सफर करने को मजबूर हैं। क्राबा पंचायत के प्रधान तेंजिन छोकिद नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष क्राबा सरिता देवी नेगी, महिला मंडल होए अध्यक्षा अनिता नेगी, युवक मंडल अध्यक्ष क्राबा संजीव नेगी, राज भगत नेगी, प्रेम नेगी, संदीप नेगी और शर्मिला नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और प्रबंधन से शीघ्र बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है।

जल्द होगी सेवा बहाल
पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा का कहना है कि क्राबा सड़क पर कुछ स्थानों पर पत्थरों के ढेर लगे हैं। ऊपरी तरफ विद्युत लाइनें टच होने के खतरे को देखते हुए बस नहीं भेजी जा रही है। जैसे ही पत्थरों का हटाया जाएगा, बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article