{"_id":"6adc9572e1346dee6603bced","slug":"bus-service-not-availabe-rampur-hp-news-c-178-1-ram1008-173227-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फांचा में दो महीने से बस सेवा ठप, छात्र 10 किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फांचा में दो महीने से बस सेवा ठप, छात्र 10 किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर
विज्ञापन
सड़क बहाल होने के बाद भी बसों की कमी के चलते शुरू नहीं हो पाई सेवा
ग्रामीणों को भी रोजमर्रा की जरूरतों और सरकारी कार्यों के लिए ज्यूरी व रामपुर आने-जाने में हो रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की दुर्गम फांचा पंचायत में पिछले दो महीने से बस सेवा ठप है। इसका सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। दसवीं कक्षा के बाद की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को गानवीं स्कूल पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है या फिर मजबूरन टैक्सी से आना-जाना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्हें भारी किराया चुकाना पड़ रहा है। बस सेवा बंद होने का इससे उनकी पढ़ाई और परिवारों के बजट पर असर पड़ रहा है।
क्षेत्र को जोड़ने वाली एचआरटीसी की एकमात्र बस बंद होने से ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर भूस्खलन होने से पहले बस सेवा बाधित हुई थी, लेकिन सड़क बहाल होने के बाद भी बसों की कमी के चलते सेवा शुरू नहीं हो पाई है। फांचा पंचायत की प्रधान राजकुमारी जंत और उपप्रधान सुभाष नेगी ने बताया कि पूरे पंचायत क्षेत्र के लिए एचआरटीसी की एक ही बस है। दो महीने से बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों को भी रोजमर्रा की जरूरतों और सरकारी कार्यों के लिए ज्यूरी व रामपुर आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एचआरटीसी रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की गई, लेकिन बसों की कमी और उपलब्ध बसों में तकनीकी खराबी के कारण सेवा बहाल करने में असमर्थता जताई गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द बस की व्यवस्था कर क्षेत्र के लोगों को परिवहन की बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
जल्द बस भेजने का करेंगे प्रयास
एचआरटीसी रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक हुमेश ठाकुर ने बताया कि बसों की कमी के कारण फिलहाल फांचा के लिए बस भेजना संभव नहीं है। क्षेत्र के लिए जल्द बस की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।