Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service has been stalled in Dalash, Kullu for two weeks

Rampur Bushahar News: कुल्लू के दलाश में दो सप्ताह से बस सेवा ठप, हजारों लोग परेशान

Mon, 20 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के दलाश में दो सप्ताह से बस सेवा ठप, हजारों लोग परेशान
विज्ञापन

. जनता ने सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से दो महत्वपूर्ण बस सेवाएं बंद हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। दलाश-सोईधार-लूहरी और लूहरी-गुंगी-दलाश मार्ग पर चलने वाली ये बसें बंद हैं। दलाश-सोईधार-लूहरी बस सुबह 10:30 बजे लूहरी से दलाश के लिए चलती थी। इससे खेगसू, बैहरी, सोईधार, गोहाण, गंचछवा और गलोग गांव के लोग दलाश आते थे। वे दिन में अपना काम निपटाकर दोपहर 2:00 बजे इसी बस से घर लौटते थे। यह बस दलाश से लूहरी के लिए भी जाती थी, जिससे लोग शिमला या रामपुर आसानी से जा पाते थे। लूहरी-गुंगी-दलाश बस सेवा बंद होने से इस मार्ग पर अब कोई बस नहीं चलती। लोगों को अब महंगे दामों पर टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। दलाश पंचायत प्रधान आशा देवी ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। वयुंगल पंचायत प्रधान हरदयाल और डिंगीधार पंचायत प्रधान सपना देवी ने भी अपनी बात रखी है। बीडीसी सदस्य देवराज चौहान ने भी जनता की परेशानी साझा की। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द बस सेवाएं बहाल नहीं हुईं, तो आंदोलन होगा। उन्होंने रामपुर और आनी स्थित परिवहन विभाग के कार्यालयों का घेराव और अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

सवारियां कम होने के कारण रूट प्रभावित
अड्डा प्रभारी आनी इंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों बसों में सवारियां कम होने के कारण रूट प्रभावित हो रहे हैं। बसों की कमी भी एक समस्या है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही नई बसें उपलब्ध होंगी, इन रूटों पर सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article