{"_id":"65bce22606c772e5cb0b69f7","slug":"bus-service-effected-by-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-111712-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हिमपात से रोहड़ू में 15 बस रूट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हिमपात से रोहड़ू में 15 बस रूट ठप
विज्ञापन
उपमंडल में बंद पड़े हैं बिजली के 35 ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भारी हिमपात के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के 15 बस रूट अभी भी ठप पड़े हैं। रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग खड़ापत्थर में यातायात के लिए बहाल हो गया है। निगम की एक बस नावर क्षेत्र के उमलाडवार में अभी भी फंसी हुई है।
परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के उमलाडवार, खारला, पुजारली-3, नारकंडा, देवरीघाट, शलान, मेलठी, करछारी, मंढोल वाया टिक्कर, टिक्कर वाया शरौंथा, डोडरा क्वार, डिस्वाणी, सुंगरी, धडीकुपड और खंगटेडी रूटों पर बस सेवाएं ठप हैं। परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि बंद पड़े रूट जल्दी ही बहाल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही लोक निर्माण विभाग भारी हिमपात से बंद हुई सड़कों को खोलेगा बस सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
वहीं, रोहड़ू डिविजन में बिजली बोर्ड के कुल 711 विद्युत ट्रांसफार्मर हैं जिनमें से 35 बंद पड़े हैं। खदराला सुंगरी क्षेत्र में 21, टिक्कर में छह, देवीधार में चार और गुशाली में चार ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संजीव रावत ने बताया कि क्षेत्र में तैनात कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। बंद ट्रांसफार्मर जल्दी ही बहाल हो जाएंगे।