फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus broke down on Dalash-Aani route, accident in Ani, HRTC

Rampur Bushahar News: दलाश-आनी रूट पर चलती बस का खुला चक्का, बाल-बाल बची सवारियां

Wed, 12 Feb 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bus broke down on Dalash-Aani route, accident in Ani, HRTC
दलाश से आनी जा रही बस के चक्के टूटने से बिखरे निगम की बस के पहिए। संवाद
दलाश-आनी रूट पर चलती बस का खुला चक्का, बाल-बाल बचीं सवारियां
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बस में सवार थे 13 यात्री
हादसों को न्योता दे रही परिवहन निगम की पुरानी बसें

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीण रूटों पर कई बार परिवहन निगम की बसें आधे रास्ते में खराब हो जाती हैं, तो कई बार बस के चक्के ही खुल जाते हैं। इससे कई बार यात्रियों की जान बाल-बाल बची है और कई बार दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके बावजूद ग्रामीण रूटों पर खटारा बसें भेजी जा रही हैं। बुधवार सुबह भी ऐसा ही हादसा पेश आया। दलाश से आनी आ रही एचआरटीसी बस का चक्का अचानक खुल गया और चक्का टायर सहित सड़क पर बिखर गया। बस में 13 यात्री सवार थे। यह घटना सुबह करीब नौ बजे निमला के पास हुई। गनीमत रही कि बस धीमी गति से चली थी और चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
वहीं, इस घटना के बाद आनी सब डिपो को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि एचआरटीसी की बसों की स्थिति पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में इस तरह के हादसे हो सकते हैं, जो यात्रियों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमर ठाकुर ने एचआरटीसी बसों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र में एचआरटीसी बसों का बार-बार खराब होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी क्षेत्र में चलती बसों से टायर निकलना एक बड़े हादसे को न्योता दे सकता था।
विज्ञापन


यह बस दलाश से आनी आ रही थी। निमला के पास चक्का टूटने की घटना हुई। बस की मरम्मत पिछले दिन ही करवाई गई थी और उसे आनी भेजा था। - तरसेम ठाकुर, कार्यकारी अड्डा प्रभारी,परिवहन निगम आनी

दलाश से आनी जा रही बस के चक्के टूटने से बिखरे निगम की बस के पहिए। संवाद

दलाश से आनी जा रही बस के चक्के टूटने से बिखरे निगम की बस के पहिए। संवाद

दलाश से आनी जा रही बस के चक्के टूटने से बिखरे निगम की बस के पहिए। संवाद

दलाश से आनी जा रही बस के चक्के टूटने से बिखरे निगम की बस के पहिए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article