फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pahari artists will create a blast in Nirmand's Budhi Diwali

Budhi Diwali: निरमंड की बूढ़ी दिवाली में पहाड़ी कलाकार मचाएंगे धमाल

Mon, 21 Nov 2022 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

मेले में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक प्रस्तुतियां देकर बहाल मचाएंगे। मेले की रूपरेखा तैयार करने के लिए पंचायत समिति सभागार में सोमवार को प्रशासन और मेला कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने की।

विज्ञापन
Pahari artists will create a blast in Nirmand's Budhi Diwali
जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले के आनी विस क्षेत्र के निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला 23 नवंबर से 26 नवंबर तक मनाया जाएगा। मेले में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक प्रस्तुतियां देकर बहाल मचाएंगे। मेले की रूपरेखा तैयार करने के लिए पंचायत समिति सभागार में सोमवार को प्रशासन और मेला कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने की। बैठक में रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायकों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में नाटी किंग ठाकुर दास राठी, विक्की चौहान और कुलदीप शर्मा सहित कई अन्य लोक गायकों को आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 6:00 से शुरू होेंगे जो रात 10:00 बजे तक चलेंगे। संध्या के शुभारंभ में स्कूली बच्चे प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक ठाकुर दास राठी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान और तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे। मेले का समापन उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। अंबिका माता के कारदार पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि हर बार की तरह प्राचीन संस्कृति का निर्वहन किया जाएगा। बैठक में एसडीएम मनमोहन सिंह, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, बीडीओ मृकना देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रानी, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, पार्षद उषा, रीना भारद्वाज, देवराज भारद्वाज, पदमा शर्मा, अमर चंद जोश, सचिव हरि शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष बिंदराम वर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र, व्यापार मंडल के प्रधान दलीप शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed