{"_id":"65cf53881568b4c0050ae99e","slug":"budget-of-rs-2-crore-21-lakh-fixed-for-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-112261-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर को 2 करोड़ 21 लाख का बजट किया निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर को 2 करोड़ 21 लाख का बजट किया निर्धारित
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से 130 लोगों को स्वरोजगार का मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। युवाओं और आम लोगों को स्वरोजगार अपनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बहुत लाभकारी है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जिला किन्नौर में दो करोड़़ 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह जानकारी किन्नौर उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने बैठक के दौरान कही।
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही लंबित मामलों की औपचारिकताएं जल्द निपटाई जाएं। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से आह्वान किया कि अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत अपने नजदीकी बैंक शाखाओं में जाकर टेंट हाउस, साउंड सिस्टम, आटा-चक्की और गुड्स कैरियर वाहन सहित अन्य व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार द्वारा सस्ते ब्याज दर और अनुदान राशि का भी प्रावधान किया गया है।
बैठक में जिला किन्नौर के 68 आवेदकों की प्रस्तावित परियोजनाओं को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा सभी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं में 10 करोड़, 81 लाख के निवेश से 130 लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। स्वीकृत परियोजनाओं में छोटे मालवाहक वाहन, पेट्रोल पंप, फूड प्रोसेसिंग इकाई, होटल एवं रेस्तरां, हैंडलूम उद्योग, रेडीमेड गारमेंट और ट्रेड दुकानें शामिल हैं। इस दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जिया राम अभिलाषी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।