{"_id":"5f4e7bff8ebc3e546a52ab0c","slug":"bsnl-rampur-hp-news-sml343681368","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल इंडिया से जुड़े नमज्ञा और खाब गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल इंडिया से जुड़े नमज्ञा और खाब गांव
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के नमज्ञा और खाब गांव अब डिजिटल इंडिया से जुड़ गए हैं। इन गांवों में बीएसएनएल ने अपनी 3जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। बीएसएनएल का सिग्नल मिलने से सेना के जवानों और ग्रामीणों सहित छात्र-छात्रों को भी लाभ मिलेगा। वहीं, ग्रामीणों में डिजिटल इंडिया से जुड़ने पर खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि भारत-चीन सीमा विवाद के चलते किन्नौर और स्पीति के सीमावर्ती क्षेत्रों को दूरसंचार सेवाओं से जोड़ने की अत्यंत आवश्यकता थी। नमज्ञा और खाब में 3जी सेवा शुरू कर बीएसएनएल ने इन क्षेत्रों को डिजिटल इंडिया से जोड़ दिया है। यहां मौजूद आईबी, आईटीबीपी और आर्मी जवान सहित हजारों ग्रामीण बीएसएनएल की 3जी सेवा से लाभान्वित होंगे। बीएसएनएल ने तय समय से पहले केवल 8 दिन में 25 किलोमीटर ऑप्टिकल केबल बिछाकर 3जी सेवाओं का आगाज कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों के लिए यह दिन खास था। जहां एक ओर ग्रामीण फुलेच मेले का समापन कर रहे थे, वहीं बीएसएनएल ने अपनी 3जी सेवाएं शुरू कर उन्हें दोहरी खुशी दी। पूर्व प्रधान नरबू छोरया, बलदेव सिंह, इंद्र सिंह, गुरुराम, राजेश लोकटस, गुलाब सिंह, शेर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने 3जी सेवाओं के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों का आभार जताया है।
इस कार्य को मंडल अभियंता बृजेश नेगी और उपमंडल अभियंता अग्रसेन नेगी की अगुवाई में अंजाम दिया गया। टीम में रवि नेगी, योगेश नेगी, हुक्म चंद और विनोद नेगी शामिल रहे। नमज्ञा, खाब और टाशीगंग गांव के ग्रामीणों सहित आईटीबीपी के जवानों ने केबल बिछाने में बीएसएनएल का भरपूर सहयोग किया। बीएसएनएल के कार्य मंडल अभियंता बृजेश नेगी ने बताया कि जिले के नमज्ञा और खाब गांव को बीएसएनएल की 3जी सेवाओं से जोड़ा गया है। अब सेना सहित ग्रामीण बीएसएनएल की सेवाओं से लाभान्वित होंगे।