फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BRO sent an estimate of Rs 30 crore to the Center for Karchham-Sangla-Chitkul route.

Rampur Bushahar News: कड़छम-सांगला-छितकुल मार्ग के लिए बीआरओ ने केंद्र को भेजा 30 करोड़ का एस्टीमेट

Tue, 04 Mar 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार से बजट मिलने के बाद जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। कड़छम-सांगला-रकछम और छितकुल तक 41.05 किलोमीटर सड़क के कायाकल्प के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इस वित्तीय वर्ष के लिए बजट 30 करोड़ के बजट का एस्टीमेट केंद्रीय सरकार को भेजा है। कड़छम से छितकुल सड़क की हालत सुधरने से हजारों ग्रामीणों और पर्यटक लाभान्वित होंगे। सड़क बनने से सांगला वैली के हजारों लोगों सहित देश सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों को राहत मिलेगा। वहीं,11 पंचायतों के किसानों-बागवानों को नकदी फसलें मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। देश-विदेश से पर्यटकों के सांगला वैली पहुंचने से रोजगार और आमदनी में भी इजाफा होगा। इससे ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत होती जाएगी। अप्रैल से सड़क की मेटलिंग, टारिंग, निकासी नालियां, क्रैश बैरियर लगाने और सड़क को चौड़ा करने का शुरू किया जाएगा।

--सीमा सड़क संगठन बीआरओ प्रदीप सिंह ऑफिसर कमांडिंग पोवारी ने बताया कि कड़छम-छितकुल मार्ग के लिए 30 करोड़ के बजट का एस्टीमेट प्रस्ताव केंद्रीय सरकार को भेजा है । अप्रैल माह से सड़क की मेटलिंग, टारिंग, निकासी नालियां, क्रैश बैरियर लगाने सहित सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed