फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bright students of Springdale School shine in exam results

Rampur Bushahar News: तुषार ने 93.6, अंशिका ने 91.6 और अनिशा ने पाए 90.6 प्रतिशत अंक

Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bright students of Springdale School shine in exam results
स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर - फोटो : credit
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छाए स्प्रिंगडेल स्कूल के होनहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर के छात्रों ने सीबीएसई के घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम में तुषार ठाकुर ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, अंशिका शर्मा ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और अनिशा ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 89.4 प्रतिशत अंक के साथ आदित्य नेगी चौथे और 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पवन रेखा पांचवें स्थान पर रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तुषार ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने आगे की पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका शर्मा ने कहा कि वह अपनी सफलता से बहुत खुश हैं और भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करना चाहती हैं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अनिशा ने भी अपनी मेहनत और शिक्षकों के प्रोत्साहन को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

्र

स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर

स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर- फोटो : credit

स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर

स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर- फोटो : credit

स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर

स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर- फोटो : credit

स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर

स्प्रिंगडेल स्कूल का छात्र तुषार ठाकुर- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed