{"_id":"691732a62c4e7c1f41041eba","slug":"bridge-to-be-built-on-khad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-148118-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पांच पर ब्रोनी खड्ड पर बनेगा पुल, 120 करोड़ मंजूर : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पांच पर ब्रोनी खड्ड पर बनेगा पुल, 120 करोड़ मंजूर : विक्रमादित्य
विज्ञापन
बोले, रामपुर में 13 सड़कों पर खर्च होंगे 85 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लवी मेले के समापन समारोह में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह मेला मूल रूप से आज भी जीवित है। समय के साथ इसमें परिवर्तन भी हुआ है। नई पीढ़ी के अनुसार इसमें परिवर्तन करना भी होगा। कहा कि रामपुर के विकास को आगे लेकर जाना हमारा दायित्व है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कई विकास कार्य कराए। आज उन कार्यों को मुख्यमंत्री भी आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। आपदा में रामपुर के गानवी और बागी पुल में भारी नुकसान हुआ। ऐसे समय में मुख्यमंत्री ने विशेष सहयोग किया। कई सड़कों के निर्माण विधानसभा में चल रहे हैं। विकास कार्यों के कई मामले में मुख्यमंत्री के साथ केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि रामपुर खंड की 13 सड़कों का 85 करोड़ रुपये की लागत से काम जल्द शुरू होने वाला है। भीमाकाली मंदिर सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुई है। 20 दिन में इसका काम शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर ब्रोनी खड्ड भूस्खलन क्षेत्र बना हुआ है। पहाड़ से लगातार पत्थर गिरते हैं। इस मुद्दे को एनएव के समक्ष उठाया गया। वहां पुल बनाने की मांग की गई। अब वहां 300 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा, जिसके लिए 120 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति हुई है। उन्होंने मेले की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अपनी संस्कृति को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।