फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   brandli cloudburst rampur playground cremation ground damaged 2026

Himachal Cloudburst: एक सप्ताह में तीन जगह फटे बादल, रामपुर की दो पंचायतों में मची तबाही, देखें वीडियो

Mon, 06 Jul 2026 01:46 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Jul 2026 01:46 PM IST
सार

रामपुर में भी इस साल की पहली घटना सामने आई है, जिससे लोग दहशत में हैं। रविवार देर रात को उपमंडल रामपुर की ब्रांदली खड्ड में बादल फटा। इससे रामपुर की दो पंचायतों नरैण और पलजारा पंचायत में भारी नुकसान हुआ। वहीं, पलजारा पंचायत के तीन गांवों का संपर्क कट गया है।

विज्ञापन
brandli cloudburst rampur playground cremation ground damaged 2026
ब्रांदली में बादल फटने से मची तबाही। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 ऊपरी हिमाचल में बरसात कहर ढाने लगी है। एक सप्ताह के अंतराल में तीन जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। किन्नौर जिले में दो जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, रामपुर में भी इस साल की पहली घटना सामने आई है, जिससे लोग दहशत में हैं। रविवार देर रात को उपमंडल रामपुर की ब्रांदली खड्ड में बादल फटा। इससे रामपुर की दो पंचायतों नरैण और पलजारा पंचायत में भारी नुकसान हुआ। वहीं, पलजारा पंचायत के तीन गांवों का संपर्क कट गया है। बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में खेल मैदान, सड़क, श्मशान घाट, पैदल पुल समेत किसानों-बागवानों के खेत-बगीचे आ गए, जिससे भारी नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई है।

विज्ञापन

 

वहीं, दरकाली पंचायत में भारी बारिश से करीब एक किलोमीटर सड़क की टारिंग उखड़ गई और एक सुरक्षा दीवार ढह गई है। यहां लोक निर्माण विभाग को लाखों की क्षति पहुंची है। रामपुर की नरैण पंचायत की ब्रांदली खड्ड में रविवार देर रात को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में ब्रांदली में बना खेल मैदान आ गया है। लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया मैदान अब मलबे में तब्दील हो गया है। खड्ड में आई बाढ़ ने करीब 8 किलोमीटर तक के क्षेत्र में काफी तबाही मचाई है। बाढ़ से खड्ड किनारे बना श्मशान घाट, कुरनू गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल, क्रेटवॉल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, नरैण के साथ लगती पलजारा पंचायत में भी बाढ़ ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बाढ़ से पेई, गिंच्छा और शिंगराल गांव को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।






सड़क पर लगे कलवर्ट बह गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। बाढ़ के कारण यातायात व्यवस्था ठप हो गई। संपर्क कटने के कारण पशु पालकों का करीब 250 लीटर दूर मिल्क प्लांट नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा कई बागवानों के बगीचों में बाढ़ से आया मलबा और गाद भर गई है। सेब सीजन से पूर्व सड़क के बाधित होने से बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, दरकाली पंचायत में भी देर रात हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। तकलेच से दरकाली पंचायत के लिए बनी सड़क को बरसात से काफी नुकसान पहुंचा है।

बारिश के कारण सड़क के किनारे बना कलवर्ट मलबे और गाद से बंद हो गए, जिससे बारिश का पूरा पानी सड़क पर बहने लगा। बारिश से करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ गई है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं, एक जगह डंगा ढह गया है। इसी सड़क को करीब 40 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। हालांकि, सोमवार दोपहर तक दरकाली सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए मशीनें तैनात कर दी हैं।

रविवार देर रात बादल फटने से ब्रांदली खड्ड में बाढ़ आई। बाढ़ से खेल मैदान, श्मशानघाट और कुरनू गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल बह गया है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाए। - अनु पौंड, प्रधान, नरैण पंचायत ब्रांदली खड्ड में आई बाढ़ से तीन गांवों का संपर्क कट गया है, जबकि कई बागवानों के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। सड़क को बहाल करने के लिए विभाग ने मौके पर मशीन तैनात कर दी है। - रचना भंडारी, प्रधान पलजारा पंचायत

तकलेच-दरकाली सड़क को भारी बारिश से करीब 40 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। बारिश से करीब एक किलोमीटर सड़क की टारिंग उखड़ गई है, जबकि एक डंगा ढह गया है। विभाग ने सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। - गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed