फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Brahmin welfare meeting, religious program, Rohru, Shimla, Parshuram birth anniversary program

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

Fri, 10 May 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Brahmin welfare meeting, religious program, Rohru, Shimla, Parshuram birth anniversary program
रोहड़ू में भगवान परशुनाम जन्मोत्सव मनाता ब्राह्मण कल्याण सभा
ब्राह्मण कल्याण सभा ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। ब्राह्मण कल्याण सभा ने रोहड़ू में शुक्रवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर ब्राह्मण कल्याण सभा शिमला के अध्यक्ष गंगा राम शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के रोहड़ू और जुब्बल इकाई के अध्यक्ष डीडी शर्मा ने की। कार्यक्रम में सुरेश गोल्टा ने अपनी टीम के साथ भजन-कीर्तन किया। शिव शक्ति नारी संगठन की ओर से विद्दोतमा, उर्मिला, सपना शर्मा, शगुन शर्मा, कविता शर्मा, शालु सूद, संतोष सोनी, शर्मिला चौहान, रक्षा शर्मा, रेखा शर्मा, वीना शर्मा, ईशा कप्टा, उमा कप्टा और पुनम गुप्ता ने भजन-कीर्तन में सहयोग किया। शिव शक्ति धाम के संस्थापक पंडित जोगिंद्र पाल ज्योति ने कहा कि कार्यक्रम में परशुराम जन्मोत्सव कथा के बारे में सभी को बताया गया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में उन लोगों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने गत वर्ष आपदा के समय बाढ़ पीड़ित परिवारों की सभा के माध्यम से सहायता की थी। इस मौके पर ब्राह्मण कल्याण सभा के महासिचव रविकांत बालनाटहा, शेर सिंह, विद्दा नंद शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, जवााहर भारद्वाज, जवाहर झींगटा, खुशीराम शर्मा, घनश्याम शर्मा, सत्यदेव शर्मा, संजीव शर्मा, भगत चंद और सुभाष भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed