{"_id":"6a7b0f51a55499b38001e13a","slug":"bpl-dialogue-in-narkandas-badagaon-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-167004-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बीपीएल परिवारों को बताईं सरकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बीपीएल परिवारों को बताईं सरकारी योजनाएं
विज्ञापन
नारकंडा की बड़ागांव पंचायत में बीपीएल संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली
. विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
. 6 पंचायतों के बीपीएल परिवारों ने लिया कार्यक्रम में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)।
विकास खंड नारकंडा की बड़ागांव पंचायत में मंगलवार को बीपीएल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीपीएल परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी अरविंद गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में नारकंडा विकास खंड की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में बीपीएल परिवारों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें कांगल, कोटीघाट, मोगड़ा, बड़ागांव, शलौटा और कुई जैसी पंचायतें भी शामिल थीं। ग्रामीणों को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। अरविंद गुलेरिया ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी होना बेहद जरूरी है। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश काल्टा, कल्याण विभाग के प्रताप श्याम और नायब तहसीलदार कुमारसैन तेंजिन डोलमा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। काल्टा ने कहा कि विभाग का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है। कल्याण विभाग के प्रताप श्याम ने बीपीएल, विधवा, दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। नायब तहसीलदार कुमारसैन तेंजिन डोलमा ने ग्रामीणों को राजस्व विभाग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने मौके पर ही इन सभी सवालों का जवाब दिया। बीपीएल संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अधिकारियों से सीधे जानकारी मिलने पर खुशी जाहिर की।