{"_id":"604263fe8ebc3edc0649c1f2","slug":"boy-jumped-in-satluj-river-rampur-hp-news-sml3632362182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाटी पुल से सतलुज नदी में कूदा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाटी पुल से सतलुज नदी में कूदा युवक
विज्ञापन
चाटी पुल, जहां से युवक ने लगाई छलांग।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवक ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चाटी पुल से सतलुज नदी छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया। लेकिन पुलिस को अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनभर पुलिस टीम सतलुज नदी के किनारे युवक की तलाश करती रही। पुलिस के अनुसार अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। गोताखोर को बुलाकर शनिवार सुबह सतलुज नदी में सर्च अभियान चलाया जाएगा।
उधर, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि चाटी पुल से नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। गोताखोरों के आने के बाद युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया जाएगा।