फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   boy fall down in satluj river from jhula bridge in nither rampur

नित्थर के शनहा के नजदीक झुला पुल को पार करते हुए एक युवक की मौत

Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
boy fall down in satluj river from jhula bridge in nither rampur
नित्थर के शनहा के झुला पुल यहां से गिरा युवक - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। झुला पुल से सतलुज नदी को पार कर रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। घटना नित्थर के शनहा गांव की है। युवक सुबह करीब साढ़े सात बजे ड्यूटी के लिए निकला। रास्ते में सतलुज नदी पर बने झुला पुल को पार करते समय हादसा हो गया। युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि झुला पुल से नियंत्रण खोने के बाद युवक सतलुज नदी में जा गिरी। इससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। इसकी मौके पर मौत हो गई। युवक की पहचान ऋषि पाल (26) के रुप में हुई है।
विज्ञापन

झुला पुल शनहा के अलावा मोरला, शरोट, खोगवा गांवों के ग्रामीण रामपुर जाने के लिए इसी झुला पल का इस्तेमाल करते हैं। झुला पुल पर इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इस स्थान पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि पुल बनाने की कई बार मांग की जा चुकी है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed