फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Body of a man found near Lambakhtal

Rampur Bushahar News: लंबाखाटल के पास मिला व्यक्ति का शव

Thu, 01 Jan 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव सड़क के साथ लंबाखाटल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। वीरवार को लोगों ने लंबाखाटल के पास एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। व्यक्ति में कोई हरकत नहीं होने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने व्यक्ति को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा दिया। मृतक अधेड़ उम्र का बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। प्राथमिक जांच में मौत का कारण गिरने से होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article