फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP's attack against Congress government in Sarahan

Rampur Bushahar News: सराहन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

Mon, 14 Sep 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP's attack against Congress government in Sarahan
उप तहसील सराहन की विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली। संवाद
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की बदहाली पर फूटा आक्रोश
विज्ञापन

सरपारा सड़क महीनों से बंद, ग्रामीण बस रूट ठप और अस्पतालों में पद खाली : कौल सिंह
राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और अनदेखी को लेकर भाजपा सराहन मंडल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहन में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में भाजपा मंडलाध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहन बस स्टॉप से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर रोष जताया। इसके बाद नायब तहसीलदार सराहन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पशुपालन और दूध उत्पादकों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कौल नेगी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन सराहन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशु औषधालयों, स्कूलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। चिकित्सकीय और शैक्षणिक सेवाओं में रिक्तियों के कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई ग्रामीण बस रूट बंद हैं, जिससे लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीण सड़कों की स्थिति भी खराब बनी हुई है। उन्होंने ज्यूरी-सराहन सड़क के चौड़ीकरण कार्य में कथित लापरवाही और राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में राजनीति के बजाय जनता के हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
नेगी ने 15/20 क्षेत्र की सरपारा सड़क का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह सड़क महीनों से अवरुद्ध है, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के साथ कृषि और बागवानी उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमोलक राम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed