फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP will stage a sit-in protest in Dalash today

Rampur Bushahar News: दलाश में आज भाजपा करेगी धरना-प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। भाजपा मंडल दलाश वीरवार को दलाश में धरना-प्रदर्शन करेगी। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दलाश भाजपा मंडल के अध्यक्ष विक्की वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शन प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलाश क्षेत्र की कई सड़कें छह महीने से बंद पड़ी हैं। इन सड़कों पर बस सेवा ठप होने के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सरकार और विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इसके अलावा दलाश में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना जल्द करने, दूध के दामों की राशि का भुगतान और आईटीआई दलाश में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से जनता को सरकार की नाकामी से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article