फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP ruined political future of 15 leaders: Rajneesh

भाजपा ने 15 नेताओं का राजनीतिक भविष्य किया चौपट : रजनीश

Sun, 14 Jul 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
कहा- भाजपा का ऑपरेशन लोटस बुरी तरह फ्लॉप हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने षड्यंत्र के तहत 15 नेताओं की बली चढ़ा दी है। इसमें भाजपा के नौ ,कांग्रेस के चार और दो निर्दलीय थे का राजनैतिक भविष्य पूरी तरह चौपट कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस से गए छह और तीनों निर्दलीयों को पार्टी से टिकट देकर अपने नेताओं का तिरस्कार किया है। प्रदेश में समय से पूर्व नौ विधानसभा उपचुनाव थोपने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपने इस कृत्य के लिए इन नेताओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश पर अकारण उप चुनाव थोपने के लिए भी इन नेताओं को अब पद छोड़कर राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।
रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस बुरी तरह फ्लॉप हुआ है। भाजपा ने जोड़तोड़ और धनबल से सत्ता हथियाने का जो असफल प्रयास किया था। उसके चलते भाजपा ने अपने कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के विश्वास को भी तोड़ा है। कांग्रेस के छह विधायकों के साथ मिलकर धनबल पर राज्यसभा की सीट चुराईं। इसके बाद तीन निर्दलीय विधायकों को भी विधानसभा से त्यागपत्र दिलाया। इन 9 विधानसभा उप चुनावों में इन सभी नेताओं को पार्टी टिकट देकर भाजपा ने अपने नेताओं का जो तिरस्कार किया है उसे यह नेता कभी भूलने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


किमटा ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों के परिणामों ने सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश के लोग न तो धनबल पर कोई विश्वास रखते हैं और न ही दल बदल पर। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भाजपा ने प्रदेश में जो खेल खेला उसके लिए प्रदेश के लोग उसे अब कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किमटा ने कहा कि इन उपचुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की संख्या अब 40 हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भी मजबूत हो गई है। अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed