फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP protests in Theog demanding compensation for orchardists

Rampur Bushahar News: बागवानों को मुआवजा देने की मांग, भाजपा ने ठियोग में किया प्रदर्शन

Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP protests in Theog demanding compensation for orchardists
ठियोग में प्रदर्शन करते भाजपा पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
कहा-सरकार जल्द करवाए ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग। भाजपा ने सोमवार को ठियोग में ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश से बागवानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने और अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजय श्याम ने की। अजय श्याम ने कहा कि पिछले साल भी किसानों-बागवानों को मौसम की मार झेलनी पड़ी थी। इस साल भी काफी नुकसान हो चुका है। इससे बागवानों की कमर टूट गई है। सरकार किसानों-बागवानों को हुए नुकसान का आकलन जल्द करवाए और उचित मुआवजा दे। उन्होंने मुख्यमंत्री से ठियोग अस्पताल को अपग्रेड करने की अपनी घोषणा को भी जल्द पूरा करने मांग उठाई। साथ ही ठियोग विस क्षेत्र में कांग्रेस सरकार की ओर से बंद किए सभी संस्थानों को खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावों के समय जो घोषणाएं कर चुनाव जीता था, वे सभी झूठी साबित हुईं हैं। जनता को कुछ नहीं मिला है। यह सरकार झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज हुई है। जनता की कठिनाइयों को दूर करने के बजाय उनका जीवन और अधिक दूभर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed