फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP leader Kaul Singh toured the 12/20 area

Rampur Bushahar News: भाजपा नेता कौल सिंह ने 12/20 क्षेत्र का किया दौरा

Thu, 03 Sep 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Kaul Singh toured the 12/20 area
भाजपा नेता कौल सिंह ने 12/20 दौरे के दौरान सुनी ग्रामीणों की समस्याएं। स्रोत : भाजपा
जनता से संवाद कर जानी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह वीरवार को रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र के प्रवास पर थे। इस दाैरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों से मुलाकात की और समस्याओं, विकास कार्यों और क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों ने कौल सिंह के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं के साथ विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर चर्चा की। कौल सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। भाजपा नेता ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना बेहद जरूरी है। क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों और लोगों की आवश्यकताओं की जानकारी जमीनी स्तर पर संवाद के माध्यम से ही बेहतर ढंग से मिलती है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष पर उठाया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनहित के मुद्दे उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रवास के दौरान उनके समक्ष रखी गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article