{"_id":"6a5e0f45a3cba736f80e6ab3","slug":"bjp-launches-a-campaign-against-the-mismanagemen-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165218-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
रामपुर के खनेरी अस्पताल की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन। संवाद
. ट्रामा सेंटर की मिले सुविधा, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द हो स्थापित
. प्रदेश को नंबर वन बनाने की बात छोड़ेें मुख्यमंत्री, मरीजों को दें बुनियादी सुविधाएं : कौल
. जल्द नहीं सुधरी स्वास्थ्य सुविधाएं तो कांग्रेस के नेताओं का भाजपा करेगी घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रदेश के चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल की लचर स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों का दर्द बढ़ा रही हैं। अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को भाजपा ने खनेरी अस्पताल के बाहर मोर्चा खोल दिया। खनेरी अस्पताल के मुख्यद्वार पर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भाजपा ने चेताया कि यदि जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं होता, तो भाजपा आम जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी और जनता के इस ज्वलंत मुद्दों को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अस्पताल में ठप पड़े ट्रॉमा सेंटर, खराब पड़ी एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन को जल्द स्थापित करने समेत अस्पताल की अन्य समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में विस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल प्रदेश के चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है। यहां रोजाना 1000 मरीजों की ओपीडी रहती है। आज के दौर में छोटे से छोटे अस्पताल में भी एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं मिल रही है लेकिन हैरानी की बात है कि खनेरी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बीते कई माह से इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। अस्पताल में दो वर्ष पूर्व ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन हो गया है लेकिन न तो यहां स्टाफ की तैनाती हो पाई और न ही जरूरी उपकरणों की। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर ड्रॉमा सेंटर बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जब कोई बीमार व्यक्ति खनेरी अस्पताल पहुंचता है तो उसे बेहतर उपचार दिया जाना चाहिए। यह आम जनता का अधिकार है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री से आह्वान किया कि प्रदेश को नंबर एक बनाने की बात छोड़कर अस्पतालों में मरीजों को बुनियादी ढांचे और सुविधाएं को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने चेताया कि भाजपा जनता की इस ज्वलंत समस्या को लेकर व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। यदि अस्पताल में जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधरी तो आम जनता को साथ लेकर भाजपा सड़कों पर उतरकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के लिए जरूरत पड़ी, तो कांग्रेस सरकार के नेताओं का भी घेराव किया जाएगा। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए भाजपा निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है और इसको लेकर किसी भी हद तक जाया जाएगा। इस दौरान उद्घाटन नहीं संचालन चाहिए, ट्रॉमा सेंटर बहाल होना चाहिए के भी खूब नारे गूंजे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, जिला परिषद सदस्य रानू खूंद, पार्षद नीतिका गुप्ता, पूर्व पार्षद सुषमा मखैक, केवल राम बुशैहरी समेत अन्य मौजूद रहे।