फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP launched membership campaign in Bhavavalli

Rampur Bushahar News: भावावैली में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

Tue, 08 Oct 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर में भाजपा ने रखा 25 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर भाजपा ने इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया है। भाजपा ने किन्नौर जिले में 25 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को जिले के भावावैली में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष निचार मदन दनोरू की अध्यक्षता में चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत अब तक भावावैली में कुल 700 सदस्यों को जोड़ा जा चुका है। मंगलवार को भावावैली के क्राबा, यांगपा-1, यांगपा-2, काफनू, हुरी, शांगो और कटगांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा पार्टी के लक्ष्य और राष्ट्रहित में भाजपा की उपलब्धियों को साझा किया। भाजपा जिला सचिव देवा चारस नेगी ने बताया कि किन्नौर जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है। समूचे जिले में 25 हजार सदस्यों को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है, जबकि भावावैली में भाजपा 15 सौ सदस्यों को जोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed