फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP issues ultimatum to protest over gas cylinder shortage.

Rampur Bushahar News: गैस सिलिंडरों की किल्लत पर भाजपा का प्रदर्शन का अल्टीमेटम

Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP issues ultimatum to protest over gas cylinder shortage.
कोटखाई में गैस आपूर्ति न होने पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाजपा पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
तहसीलदार के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, वितरण व्यवस्था की जांच और नियमित आपूर्ति की मांग
विज्ञापन

बोले, कोटखाई के उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अनियमित आपूर्ति को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता चेतन बरागटा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की 27 पंचायतों में घरेलू गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बरागटा ने बताया कि कोटखाई क्षेत्र में करीब 12 हजार घरेलू गैस कनेक्शन हैं और प्रतिमाह लगभग सात हजार गैस सिलिंडरों की आवश्यकता होती है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जुब्बल, रोहड़ू और कुमारसैन सहित आसपास के क्षेत्रों में ऐसी समस्या नहीं है, जबकि कोटखाई के उपभोक्ता लगातार परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से भी बातचीत की गई। अधिकारियों ने गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी से इनकार किया है। ऐसे में भाजपा ने गैस की मांग और वितरण व्यवस्था की जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरागटा ने कहा कि पूर्व एसडीएम अभिषेक बरवाल इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उनके तबादले के बाद मामला अधूरा रह गया। उन्होंने शिक्षा मंत्री से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल में नगर पंचायत कोटखाई के अध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष कल्पना नंदा और पूर्व अध्यक्ष सुंदर चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed