फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP had the majority, but Congress won the day.

Rampur Bushahar News: बहुमत भाजपा का, बाजी मार गई कांग्रेस

Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
करसोग पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष काबिज
विज्ञापन

इशरा अध्यक्ष और कली चौहान बनीं उपाध्यक्ष, एक-एक वोट से मिली जीत
15 सदस्यीय समिति में भाजपा समर्थित 10 सदस्य होने के बावजूद कांग्रेस ने मारी बाजी
परिणाम के बाद क्रॉस वोटिंग और अंदरूनी असंतोष की चर्चाएं तेज
हार के कारणों पर भाजपा मंथन में जुटी, कांग्रेस ने रणनीति को बताया जीत की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। पंचायत समिति करसोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव ने मंडी जिले की राजनीति में नया संदेश दिया है। स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भाजपा समर्थित खेमा पंचायत समिति की दोनों शीर्ष कुर्सियां बचाने में असफल रहा, जबकि कांग्रेस ने संख्या बल में पिछड़ने के बावजूद दोनों पद अपने नाम कर लिए। चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में क्रॉस वोटिंग और अंदरूनी असंतोष को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित इशरा मेहता और उपाध्यक्ष पद पर कली चौहान ने एक-एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे रणनीतिक सफलता और बेहतर राजनीतिक प्रबंधन का परिणाम बताया। उधर भाजपा ने हार के कारणों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करसोग पंचायत समिति के 15 सदस्यीय सदन में भाजपा समर्थित 10 सदस्य, कांग्रेस समर्थित चार सदस्य और एक निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुआ था। ऐसे में दोनों पदों पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन मतदान के दौरान बदले समीकरणों ने परिणाम पूरी तरह बदल दिए। एक-एक वोट के अंतर से मिली कांग्रेस की जीत ने भाजपा समर्थित खेमे में संभावित क्रॉस वोटिंग या अंदरूनी असंतोष की चर्चाओं को भी हवा दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मतदान से पहले दोनों दलों ने अपने-अपने समर्थित सदस्यों को एकजुट रखने के लिए लगातार प्रयास किए। भाजपा ने टूट रोकने की कोशिश की, लेकिन अंतिम समय में बने राजनीतिक समीकरण उसके पक्ष में नहीं रहे। दूसरी ओर, कांग्रेस ने सीमित संख्या बल के बावजूद प्रभावी रणनीति के सहारे पंचायत समिति के दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed