फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bjp celebreted four state win in dalash

चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत के जश्र में डूबा दलाश क्षेत्र

Sat, 12 Mar 2022 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
bjp celebreted four state win in dalash
दलाश में भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
दलाश(कुल्लू)। पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को चार राज्यों में मिली बड़ी जीत की खुशी में भाजपा मंडल आनी ने दलाश में विजय रैली निकाली। इस विजय रैली में आनी भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सहित दलाश भाजपा के लोगों ने बढ़-चढ़ भाग लिया। विजय रैली में आनी के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आनी भाजपा मंडल ने शनिवार को चार राज्यों में भाजपा की एकतरफा जीत पर खुशी जताई। दलाश बाजार में विजय रैली निकालने के बाद यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित किया। इसमें विधायक ने कहा कि चार राज्यों में मिली भाजपा की जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, जिसका देश के प्रत्येक नागरिकों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि चारों राज्यों में जिस तरह भाजपा ने मिशन रिपीट किया है, उसी तरह आने वाले समय में हिमाचल में भी भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में इतिहास बनाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश सरकार ने दलाश में साइंस भवन के लिए एक करोड़ 11 लाख और दलाश अस्पताल में 30 बेड भवन निर्माण के लिए 13 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि जारी की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा हाल में पेश किया गया बजट प्रदेशवासियों के हित वाला है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, रोपा पंचायत प्रधान अनु ठाकुर, जिला सचिव योगेश वर्मा, किशन ठाकुर, विक्की वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विद्यासागर, प्रदीप चौहान, गंगाराम चंदेेेल, नंदलाल धीमान, सोहनी राम राठी, किशोरी चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed