{"_id":"61cca39afc981b15f11ce182","slug":"bike-theft-in-kiran-bazzar-aani-rampur-hp-news-sml3950812146","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण बाजार से सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण बाजार से सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। मंगलवार रात को किरण बाजार में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को चोर उड़ा लेकर गए हैं। बाइक मालिक इस संबंध में पुलिस थाना आनी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की शिनाख्त करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आनी में कई वर्षों से फेरी का काम करने वाले विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने किरण बाजार में किराए पर कमरा लिया है। मंगलवार शाम को काम से लौटने के बाद उन्होंने बाइक किरण बाजार में अन्य वाहनों के साथ सड़क किनारे खड़ी कर दी।
मगर सुबह जब वह काम पर निकलने के लिए बाइक ढूंढने लगा तो वह गायब थी। पहले उसने खुद ही आसपास पूछताछ करने और ढूंढने के बाद जब सफलता हाथ नहीं लगी तो उन्होंने बाइक चोरी की सूचना पुलिस थाना आनी में जाकर दे दी। पुलिस आनी और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि बाइक चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।