फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bijli bill

एक साथ थमा दिए चार माह बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

Sat, 15 Feb 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की जाहू और खुन्नी-पनोली पंचायत में विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को चार माह के बिजली बिल एक साथ थमा दिए हैं। भारी भरकम बिजली के बिल देख उपभोक्ताओं के होश उड़ गए हैं। चार माह बाद मिले भारी भरकम बिल ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। ग्रामीणों को इन बिलों को एक साथ अदा करने की समस्या बढ़ गई है। क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं में बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन

ख्ुान्नी-पनोली पंचायत प्रधान कुलदीप मेहता, उप प्रधान जाहू पंचायत कुलदीप ठाकुर, संजीत श्याम, पल्स राम शर्मा, नंदलाल, सुनील, बॉबी, लकी ठाकुर, विक्की ठाकुर और प्रमोद कुमार ने कहा कि विद्युत बोर्ड ने चार माह के भारी भरकम बिल उपभोक्ताओं को थमाए गए हैं। ग्रामीणों को चिंता सता रही है कि भारी भरकम बिल का भुगतान कैसे करें। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस बारे में प्रशासन जनता के दरबार, जो खड़ाहण में आयोजित किया गया था, उसमें भी ग्रामीणों ने मांग उठाई थी कि बिजली के बिलों को हर माह दिया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब तबके के लोगों पर आर्थिक बोझ न पड़े। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी कई बार विभाग के उच्च अधिकारी को इस समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन स्थिति अभी भी जस की तस है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड से बिजली के बिल हर माह देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में एसडीओ ननखड़ी तकलेच कुलदीप कुमार ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते ऐसी समस्या पेश आ रही है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed