{"_id":"630914b0536475716c2566c2","slug":"bheklti-sidhpura-road-damage-deu-to-hotel-constrution-rampur-hp-news-sml4196288129","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी होटलों के निर्माण से भेकल्टी-सिद्धपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी होटलों के निर्माण से भेकल्टी-सिद्धपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में निजी होटलों की मनमानी हजारों ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र की भेकल्टी-सिद्धपुर सड़क निजी होटलों के निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से सड़क के ढहने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग से मामला उठाने के बाद भी अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हो रही। इसके चलते शुक्रवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम ठियोग को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने चेताया है कि अगर जल्द इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होती तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
भेलकल्टी-सिद्धपुर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया था, लेकिन यहां कई बड़े होटलों का निर्माण हो रहा है। इस कारण इस सड़क से भारी भरकम वाहन गुजरते हैं और इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीडीसी सदस्य बलबिंद्र ने बताया कि क्षेत्र में तीन नामी होटलों का निर्माण हो रहा है। इस कारण पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य से निकल रहे मलबे को भी बिना अनुमति जगह-जगह नियमों को ताक पर रखकर ठिकाने लगाया जा रहा है।
जगह-जगह की गई डंपिंग ग्रामीणों के लिए नुकसानदायी साबित हो रही है। पिछले दिनों हुई बरसात में भी राजीव वर्मा नाम के व्यक्ति का सेब का बगीचा इस वजह से तबाह हो गया था। इस मसले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की गई, लेकिन विभाग से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शुक्रवार को एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल को लिखित में शिकायत पत्र देने के बाद ग्रामीणों को साथ लेकर जनप्रतिनिधियों ने उच्च न्यायालय जाने का मन निर्णय लिया है। इस मौके पर पंचायत प्रधान रीना, उपप्रधान केशव वर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।