फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh raised the issue of exploitation of women in Rohru

Rampur Bushahar News: महिलाओं का शोषण बंद किया जाए

Sun, 08 Mar 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh raised the issue of exploitation of women in Rohru
भामसं की ओर से महिला दिवस पर रोहडू में आयोजित कार्यक्रम शामिल हुए लोग। स्रोत: भामसं 
भारतीय मजदूर संघ ने रोहड़ू में उठाया महिलाओं के शोषण का मुद्दा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भारतीय मजदूर संघ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहड़ू में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें संघ से जुड़े संगठनों के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार डोगरा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला कर्मचारियों का शोषण कर रही है। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, मिनी आंगनबाड़ी वर्कर, मिड-डे मील कर्मचारी, सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाएं, मल्टी टास्क वर्कर, आउटसोर्स कर्मियों को नियमित न कर उनका शोषण कर रही है। अत्यधिक कार्य करवाकर नाम मात्र वेतन दिया जा रहा है। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय मंत्री चमन कलवान, पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री बृज लाल शर्मा, आईपीएच कर्मचारी संघ के प्रदेश वित्त सचिव रूप लाल शर्मा, आशा कार्यकर्ता संघ की प्रदेश उपप्रधान पुष्पा मांटा, प्रदेश मंत्री विजय लक्ष्मी, आशा रुगटा, रेखा शौंगी, रोमा भाऊटा, उषा पनिष्टा, निर्मला, बनिता वश्टवान, बबीता शर्मा, वीना, चमन शर्मा, दिवान चौपड़ा और सूर्य कांत शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article