फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bharatiya Janata Party discussed various problems in Ganvi

सरकार ने सत्ता में आते ही गानवी में सब तहसील खेलने की घोषणा की थी : पुष्पानंद

Sat, 21 Feb 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिछली बरसात में खस्ताहाल ज्यूरी-गानवी सड़क की नहीं सुधरी हालत, लोग परेशान
विज्ञापन

गानवी में भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पिछली साल के जख्मों को सरकार अभी तक नहीं भर पाई है। गानवी में आई बाढ़ के कारण गानवी को जाड़ने वाला पुल टूट गया था, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। सरकार ने सत्ता में आते ही गानवी में सब तहसील खोलने की घोषणा की थी, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी ग्राम केंद्र गानवी की शनिवार को मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्र के अध्यक्ष पुष्पानंद ने की। केंद्र प्रभारी अमोलक राम बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में धारला, गानवी और लबाना के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति नाराजगी प्रकट की। पुष्पानंद ने कहा कि पिछले मानसून में ज्यूरी गानवी सड़क बुरी तरह खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि सड़क से छह पंचायत को जोड़ती है। सड़क से ज्यूरी, गानवी, फांचा, जघोरी, काओबील और कूट के लोग लाभान्वित होते हैं। बारिश होने पर सड़क बंद हो जाती है, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज भी सड़क को बसों के लिए पूरी तरह से ठीक नहीं किया है। सरकार ने ठग कर लोगों से वोट लिए हैं, जिसका हिसाब जनता लेकर रहेगी। केंद्र प्रभारी अमोलक राम ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर, वीबी-जी राम जी, आरडीजी और बजट-2026 पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना और प्रशंसा की विकसित भारत का सपना पूरा करने वाला बजट कहा गया। उन्होंने बरसात से पहले सड़क और पुल का निर्माण करने की की मांग उठाई है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह खाची, संत लाल, देवेंद्र, संजय केदारटा, शोभा राम, संतलाल, संजय कुमार, सोहनलाल, सुरेंद्र कुमार, खाची और देवेंद्र कुमार जय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed