फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Benefits of digital banking explained to women in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में महिलाओं को बताए डिजिटल बैंकिंग के लाभ

Fri, 21 Nov 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। एचडीएफसी बैंक के सीएसआर ने वित्तपोषित और संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति की ओर से संचालित परियोजना समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। बीडीओ ठियोग नरेश झा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग के लाभ बताए गए। बीडीसी प्रतिनिधियों ने परियोजना के तहत किए गए कार्यों सोलर स्ट्रीट लाइट, टीबी वितरण, उच्च उत्पादकता वाले मटर बीज, एक्सपोजर विजिट और महत्वपूर्ण दिवसों के आयोजन जैसी गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने स्कूल उन्नयन और डिजिटल सुविधाओं की सराहना की। पंचायत प्रधानों ने एप्पल सॉर्टिंग एवं ग्रेडिंग सेंटर, सोलर गीजर और स्वास्थ्य पहलों को उपयोगी बताया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रीना चौहान, एचडीएफसी बैंक ठियोग के शाखा प्रबंधक किरण वर्मा, बैंक नॉर्थ रीजन सीएसआर प्रमुख अर्पणा पॉल, सीएसआर प्रबंधक वर्णिका शर्मा और संजीवनी संस्था के अध्यक्ष महेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article