{"_id":"673c6d806e4237f00a05edfd","slug":"bear-terror-in-nithar-people-in-panic-kullu-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-125018-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अब नित्थर के जंगलों मादा भालू का आतंक, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अब नित्थर के जंगलों मादा भालू का आतंक, दहशत में लोग
विज्ञापन
भालू फाइल फोटो
पुलिस और वन विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने के लिए की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। रामपुर के बाद और नित्थर उपतहसील के जंगलाें में मादा भालू ने आतंक मचाया है। आक्रामक हुई मादा भालू से बचाव को लेकर वन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वन विभाग ने लोगों से एहितयात बरतने की अपील की है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग जल्द ही भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित करेगा। गौर हो कि कई दिनों से नित्थर-शिल्ला-बंगला फोरेस्ट एरिया से पड़ौर धार के बीच में मादा भालू का आतंक देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीण इसी क्षेत्र से पैदल या मोटर साइकिल से अपने गांव जाते हैं। कई बार सुबह सैर के लिए भी लोग निकलते हैं। सोमवार को शाम के समय नित्थर पुलिस ने गश्त भी लगाई थी कि कोई व्यक्ति जंगल में तो नहीं है। पुलिस ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि इस क्षेत्र में एहतियात बरतें, क्योंकि मादा भालू काफी आक्रामक है और किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती है। सर्दियां शुरू होते ही भालू निचले इलाकों का रुख करते हैं, जिसे देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभाग ने लोगाें से आह्वान किया है कि जंगल के साथ लगने रिहायशी इलाकों में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। भालू दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। जल्द ही विभाग द्वारा भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित किया जाएगा।
जहां मादा भालू घूम रही है, उस इलाके में पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि लोगों को उससे कोई नुकसान न पहुंचे। लोग उन इलाकों के जंगलों में न जाएं, जहां जंगली जानवरों का ज्यादा खतरा है। - सोहन लाल नेगी, रेंज अधिकारी नित्थर