{"_id":"6787955714220de32d0aa30d","slug":"bear-found-dead-in-damani-dansa-forest-department-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-128306-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दामणी में जल भंडारण टैंक में मृत अवस्था में मिला भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दामणी में जल भंडारण टैंक में मृत अवस्था में मिला भालू
विज्ञापन
क्षेत्र में बीते कई महीनों से भालू के आतंक से लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की पंचायत डंसा में दामणी स्थित जल भंडारण टैंक में बुधवार को मृत अवस्था में भालू का शव बरामद हुआ l पनोली गांव के निवासी ने इसकी सूचना वन चौकीदार बलि राम को दी गई l चौकीदार की मौजूदगी में लोगों ने मृत अवस्था में पड़े भालू के शव को बाहर निकाला। पनोली के वार्ड पंच मेहर चंद भारद्वाज ने बताया कि टैंक में भालू के मृत अवस्था पाए जाने की सूचना वन विभाग के चौकीदार को दी गई। उसके बाद मौके पर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने में सहयोग दिया l टैंक में थोड़ा पानी भी था। भालू पानी पीने के लिए अंदर गया होगा। भालू का शव काफी पुराना लगता है। बीते कई महीनों से जंगली भालू ने पालतू पशुओं को अपना निशाना बनाया है। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है l ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग से भालुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई l वन विभाग के बीट गार्ड सरजीत सिंह ने भालू के मृत अवस्था में मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत भालू को रामपुर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया जा चुका है l मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा l