फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Based on backward linkages, accused involved in Chitta smuggling arrested from Ambala

Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करी के लिए पैसा देने वाला दबोचा, लाखों के लेनदेन का खुलासा

Wed, 15 Apr 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
बैकवर्ड लिंकिज के आधार पर अंबाला से दबोचा चिट्टा तस्करी में संलिप्त आरोपी
विज्ञापन

अंबाला से गिरफ्तार किया पंचकूला का करण, अब तक इस मामले में नौ लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

आरोपी के बैंक खाते से हुआ 10 लाख का लेनदेन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिला शिमला में स्थानीय युवाओं की मदद से चिट्टा तस्करी के लिए पैसा मुहैया करवाने वाले पंचकूला के आरोपी करण को पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। 34 वर्षीय आरोपी करण निवासी, खड़क मंगोली, पुराना पंचकूला का रहने वाला है। वर्तमान में यह इमर्जिंग हाइट्स सोसायटी जीरकपुर में रह रहा था। शिमला पुलिस के अनुसार चिट्टा तस्करी का यह मामला बीते साल 22 अगस्त को रामपुर में दर्ज किया था। यहां तीन आरोपियों को 17.150 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। यह तीनों आरोपी किन्नौर जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले में जांच, तकनीकी विश्लेषण और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की। इसके बाद बैकवर्ड लिंकिज के आधार जांच की, तो इसके तार कई और लोगों से जुड़ने लगे। तकनीकी विश्लेषण और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल के आधार पर पुलिस पंचकूला निवासी करण तक पहुंची। जांच में पता चला कि आरोपी का इस मामले में सह अभियुक्तों विशेषकर एक मुख्य सह अभियुक्त के साथ सीधा संपर्क था। इसके और सह अभियुक्त के बीच करीब दस लाख रुपये के वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं। आरोपी ड्रग तस्करी नेटवर्क में धन उपलब्ध कराने, लेन-देन एवं समन्वय की भूमिका में सक्रिय रूप से संलिप्त पाया गया है। इसके चलते इसकी भूमिका धारा 29 एनडीपीएस एक्ट (षड्यंत्र/साझेदारी) के तहत स्थापित हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस की ओर से मामले की गहन जांच की जा रही है। इस संगठित ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपी पर पिंजौर, पंचकूला में दर्ज हैं केस
आरोपी करण लंबे समय से चिट्टा तस्करी के कारोबार से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। थाना सेक्टर-20 पंचकूला, थाना पिंजौर और पुलिस थाना चंडीमंदिर में भी इसके खिलाफ कई केस चल रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद इसे न्यायालय में पेश किया, जहां से इसे वीरवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन

अब तक नौ गिरफ्तार
इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें राजदीप (28) निवासी गांव रकछम, कृष्ण कुमार (24) निवासी गांव रकछम, इवान (28) निवासी गांव बोनिंग सारिंग, हिमांशु नेगी (25) निवासी कामरू तहसील सांगला जिला किन्नौर, परविंद्र नेगी (26) निवासी थेमगारंग तहसील सांगला जिला किन्नौर को पुलिस ने पहले ही किन्नौर और रामपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed