{"_id":"5f1082ab8ebc3e63a25dd236","slug":"baricads-rampur-hp-news-sml338599272","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर लगे बेरीकेड्स बने आफत, रोज लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर लगे बेरीकेड्स बने आफत, रोज लग रहा जाम
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर लगाए गए बेरीकेड्स लोगों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं। इन बेरीकेड्स की वजह से जहां रोजाना जाम लग रहा है, वहीं यहां पर हादसों का अंदेशा भी बढ़ गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन का यह नया फरमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पुलिस का नया फार्मूला लोगों पर भारी पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को स्थानीय लोग एसडीएम सुरेंद्र मोहन से मिले और समस्या के बारे में अवगत करवाया।
गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने हाल ही में एनएच पांच पर बीच में बेरीकेड्स लगा रखे हैं। इनसे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है और हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी अखाड़ा परिसर के व्यापारियों को हो रही है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने रामपुर के सबसे व्यस्त प्वांइट आयुर्वेद अस्पताल, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और बैंक के सामने बेरीकेड्स लगा दिए हैं। इससे एनएच पांच और तंग हो गया है। अगर यहां पर मरीज को उतारना पड़े या दवाइयां लेने के लिए उतरते हैं तो मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है। वहीं सड़क तंग होने से हादसा होने का खतरा भी बढ़ गया है। राहगीरों को भी खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है।
यहां पर तैनात पुलिस कर्मी के लिए भी यह बेरीकेड्स परेशानियां बढ़ा रहे हैं। दिन भर पुलिस कर्मी भी यहां पर वाहनों की आवाजाही को दुरुस्त करने के लिए सीटियां बजाते दिखते हैं। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से जल्द इन बेरीकेड्स को हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि अगर बेरीकेड्स से परेशानी हो रही है तो इसके बारे में पुलिस से बात की जाएगी और समस्या दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।