फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Barah Bhado' fair celebrated in Nitthar; Budha Mahadev's chariot procession taken out

Rampur Bushahar News: नित्थर में मनाया बारह भादो मेला, बूढ़ा महादेव की रथयात्रा निकली

Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Barah Bhado' fair celebrated in Nitthar; Budha Mahadev's chariot procession taken out
नित्थर में भादों मेला में बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा निकलते श्रद्धालु। संवाद
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर यात्रा में भाग लिया
विज्ञापन

यात्रा कूपरदड़ से शुरू होकर घरौली गांव और नित्थर के बाजार से गुजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। कुल्लू के नित्थर में शुक्रवार को प्रसिद्ध बारह भादो मेला धूमधाम से मनाया गया। इस एक दिवसीय मेले में आराध्य देव बूढ़ा महादेव की भव्य रथयात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर इस यात्रा में भाग लिया। रथयात्रा कूपरदड़ से शुरू होकर घरौली गांव और नित्थर के बाजार से गुजरी। यह यात्रा अंततः देवता बूढ़ा महादेव के मंदिर पहुंची। मंदिर में दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मान्यता है कि देवता बूढ़ा महादेव केवल इसी बारह भादो महीने में अपने रथ में विराजमान होते हैं। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक गीतों पर मंदिर परिसर में नाटी डाली। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के कारदार कर्मचंद ठाकुर ने बताया कि यह मेला सैकड़ों वर्षों से मनाया जा रहा है। इसमें नित्थर और आसपास के हजारों लोग शामिल होते हैं। वे देवता के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं।



मेले में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाईं। जलेबी, पकौड़े, कपड़े, जूते और प्लास्टिक का सामान खूब बिका। व्यापारियों का कहना है कि मेलों में बिक्री अच्छी होती है। हालांकि, उन्हें शिकायत है कि एक दिवसीय मेले में केवल पांच-छह घंटे ही सामान बेचने को मिलते हैं। व्यापारियों ने मेले को दो दिवसीय करने की मांग की। इस वर्ष मेले में व्यापारियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। दूर-दराज से व्यापारी अपनी दुकानें लगाने नित्थर पहुंचते हैं। व्यापारियों ने मेले के स्तर को ब्लॉक स्तरीय बनाने का सुझाव दिया। उनका मानना है कि इससे मेले का और अधिक विकास होगा।

नित्थर में भादों मेला में बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा निकलते श्रद्धालु। संवाद

नित्थर में भादों मेला में बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा निकलते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article