{"_id":"602fefb38ebc3ee9332a1cf8","slug":"ban-on-religious-rituals-removed-in-theog-temples-rampur-news-rampur-hp-news-sml3615741178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान पर लगे प्रतिबंध हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान पर लगे प्रतिबंध हटाए
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। कोरोना के मामलों में जैसे-जैसे कमी आ रही है, उसी तर्ज पर महामारी को लेकर बनाए गए नियमों में भी छूट दी जा रही है। ठियोग प्रशासन ने अब मंदिरों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों पर लगी रोक हटा दी है। धार्मिक कर्मकांड से जुड़े लोगों के लिए यह राहत वाली खबर है, जबकि घरों में होने वाली शादी के लिए प्रशासन से अभी अनुमति लेनी होगी। प्रशासन ने लोगों को कोरोना को लेकर अपनाई जाने वाली सावधानियों का पालन करने की अपील की है।
उपमंडल ठियोग के तहत आने वाले सभी मंदिरों में अब कोरोना काल में लगाई गई रोक पूर्ण रूप से हटा दी है। एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने बताया कि मदिरों में अब बंद पैकेट के प्रसाद को बंाटा जा सकता है। साथ ही मंदिरों में होने वाले कई तरह के कार्यक्रम को लेकर भी छूट दे दी गई है, जिसमें मंदिरों में होने वाले भजन-कीर्तन, मुंडन, शादी समारोह सभी हो सकेंगे। इसके अलावा कुछ गाइडलाइन के साथ स्कूलों को भी खोल दिया गया है। एसडीएम जस्सल ने बताया कि घरों में होने वाले शादी समारोह को लेकर प्रशासन से अभी फिलहाल अनुमति लेनी होगी।
उन्होंने कहा कि लोगों को अभी भी मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा। महामारी का खौफ अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में सावधानी बरतना काफी आवश्यक है।