{"_id":"623736e8ff669a6c8120e125","slug":"balsan-win-cricket-turanament-to-beat-bral-team-rampur-hp-news-sml403083734","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलसन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलसन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते हुए विधायक रोहित ठाकुर।
रोहड़ू। कायना में आयोजित विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बलसन टीम के सिर सजा। खिताबी मुकाबले में बलसन की टीम ने बराल को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। ठियोग-हाटकोटी सड़क का शेष कार्य सितंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ब्रिक्स के माध्यम से 44.52 करोड़ की स्वीकृत अति महत्वाकांक्षी पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का चार वर्षों से लंबित टेंडर आवंटित कर कार्य प्रारंभ हो गया है।
इस योजना के बनने से जुब्बल कोटखाई की 27 पंचायतों के 194 गांव लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रुपिंदर धालटा, उपप्रधान गोपी लाल, मडोल पंचायत प्रधान चंदर रांगटा, प्रधान, यशवंत जस्टा, ईश्वर सिंह भोल्टा, प्रेमलता चौहान, युवक मंडल के प्रधान सुनील किमटा उपस्थित रहे।