{"_id":"67e9422f2b3c968bb807f2c3","slug":"balbir-ranta-retired-from-revenue-department-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-132394-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कर्मचारी बलबीर रांटा हुए सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कर्मचारी बलबीर रांटा हुए सेवानिवृत्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । एसडीएम कार्यालय में नाजर पद पर कार्यरत बलबीर रांटा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। एसडीएम सभागार में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम हेमचंद वर्मा ने शिरकत की और बलबीर रांटा को सम्मानित किया। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि बलबीर रांटा ने ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्त दुख की घड़ी होती है, लेकिन सरकारी क्षेत्र में परिवार की तरह कार्य करते हुए स्वस्थ अपने सेवाकाल को पूरा करना भी प्रेरणादायक है। उन्होंने आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे बलबीर रांटा ने कहा कि उन्होंने 35 वर्ष से राजस्व विभाग में सेवाएं दीं हैं। विभाग उनके परिवार की तरह रहा है और इसी की बदौलत वह जीवन में सक्षम बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के किसी भी कार्य के लिए जब भी उनकी जरूरत होगी, वह हमेशा विभाग के साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा, राजस्व कर्मचारी महासंघ चौपाल के प्रधान कृष्ण सिंह राठौर सहित सभी राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।