{"_id":"5f60eee18ebc3e11a00e589d","slug":"bad-road-rampur-hp-news-sml3452076127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन के बीच बढ़ीं बागवानों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन के बीच बढ़ीं बागवानों की दुश्वारियां
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सेब सीजन के बीच बागवानों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। निरमंड खंड की जाओ-ठारला सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। ऐसे में बागवानों को सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है। किसानों और बागवानों का आरोप है कि इस सड़क की लंब समय से सुध नहीं ली जा रही है। अगर सेब सीजन से पहले सड़क की दशा सुधार ली गई होती तो उन्हें परेशान नहीं होना पड़ता। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है।
गौरतलब है कि चायल पंचायत में सेब सीजन ने आजकल रफ्तार पकड़ ली है। जाओ-ठारला सड़क कई जगह गड्ढों में तबदील हो चुकी है। ऐसे में बागवानों को सेब की पेटियों को मंडी तक पहुंचाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कांग्रेस नेता सुरजीत ठाकुर, चंदेल ठाकुर, ओमप्रकाश, मदन सावरिया, राजू, आत्माराम, लालदास और संतोष ने कहा कि सड़क की दशा सुधारने को लेकर लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली। इसके चलते इन दिनों सेब सीजन में बागवानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को सड़क की दशा सुधारने के नाम पर केवल कोरे आश्वासन ही मिले। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग पर पड़े गड्ढों को भरने की गुहार लगाई है।
स्वास्थ्य सेवाओं के भी बुरे हाल
सुरजीत ठाकुर ने विधायक किशोरी लाल सागर को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चायल पंचायत जहां बेहतर सड़क सुविधा से वंचित है, वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी लोगों को सही तरीके से नहीं मिल पा रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाओ में विधायक किशोरी लाल सागर ने वर्ष 2011 में भूमि पूजन कर शिलान्यास पट्टिका में अपना नाम चमकाने का ही काम किया है और शिलान्यास के 10 साल बाद भी आज तक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि, कांग्रेस कार्यकाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाओ के भवन निर्माण के लिए 62 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग निरमंड के सहायक अभियंता एमडी अकेला ने बताया कि टारिंग और मैटलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।