{"_id":"5f1321798ebc3e63e2368d6e","slug":"bad-road-rampur-hp-news-sml338808868","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन से पहले सुधरे कड़छम-छितकुल मार्ग की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन से पहले सुधरे कड़छम-छितकुल मार्ग की हालत
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला वैली को जोड़ने वाली 42 किलोमीटर लंबी कड़छम-छितकुल सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। आलम यह है कि सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि इस सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। वहीं, बागवानों को भी अपनी सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र के बागवानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से सेब सीजन से पहले सड़क की खस्ता हालत को सुधारने की गुहार लगाई है।
स्थानीय लोगों ने इस समस्या को कई बार सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के समक्ष उठाया, बावजूद इसके समस्या का हल नहीं किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों में खासा रोष है। इस मार्ग से सांगला तहसील की करीब ग्यारह पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। हालांकि, पूर्व सरकार ने कड़छम से छितकुल तक सड़क की जगह-जगह से टारिंग और मैटलिंग कर इसकी दशा को सुधारा था लेकिन मौजूदा समय मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। उमेश नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, पीतांबर दास नेगी, राजकुमार नेगी, प्रताप नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, मुकेश नेगी, सचिन नेगी, भगतचंद नेगी, धर्मज्ञान नेगी, किशोर नेगी और त्रिलोक सिंह नेगी सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग जिले की भाग्य रेखा कहलाने वाली सड़कों की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सहित लोनिवि से सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने कहा कि सड़क की हालत को दुरुस्त करने के लिए जल्द पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधारी जाएगी।