फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bad law and order situation in Rampur: Kaul Negi

रामपुर में चरमराई कानून-व्यवस्था : कौल नेगी

Tue, 11 Apr 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Tue, 11 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही रामपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। तीन महीने के दौरान रामपुर में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। एक के बाद एक हत्याएं होने से आम आदमी खौफजदा है। यह बात हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल नेगी ने कही। कहा कि रामपुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ना, कानून व्यवस्था का लड़खड़ाना गंभीर चिंता का विषय है। बीते एक माह में ही रामपुर में अलग-अलग घटनाओं में दो युवाओं की हत्या हुई है।
विज्ञापन

एक सड़क दुर्घटना में दो युवाओं की मृत्यु हुई है। मामलों को सुलझाने में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली निम्न स्तर की रही है। इसके अलावा शहर के आसपास मुख्य चिह्नित स्थानों पर स्थापित किए गए 28 में से 22 सीसीटीवी धूल फांक रहे हैं। इस कारण अपराधियों को पकड़ने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

नतीजतन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी बेखौफ हैं। अगर ऐसा ही माहौल बना रहा तो आने वाले समय में लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराएंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि यहां पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed