{"_id":"6079bbd58ebc3e8d2a115d48","slug":"babita-left-congress-and-joined-bjp-became-chairperson-of-nerwa-nagar-panchayat-rampur-bushar-news-rampur-hp-news-sml3676715134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आई बबीता बनी नेरवा नगर पंचायत की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आई बबीता बनी नेरवा नगर पंचायत की अध्यक्ष
विज्ञापन
नेरवा( रोहडू) । पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत नेरवा में भाजपा ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। एक समय भाजपा बैकफुट पर नजर आ रही थी पर विधायक के चक्रव्यूह ने कांग्रेस को चारों खाने चित्त कर दिया। कांग्रेस से भाजपा में आई बबीता तंगड़ाईक एवं रुचि जिंटा को शुक्रवार को नगर पंचायत नेरवा का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुना गया। इन दोनों की ताजपोशी निर्विरोध की गई है।
अनारक्षित वार्ड नंबर एक से शूरवीर सिंह राणा, वार्ड नंबर दो से सीमा मनसाइक, वार्ड नंबर तीन से बबीता तंगड़ाईक, वार्ड नंबर चार से शांति झगटा, वार्ड नंबर पांच से रुचि जिंटा, वार्ड नंबर छह से योगेंद्र पुरटा तथा वार्ड नंबर सात से संजय कुमार पार्षद चुने गए थे। इन में से वार्ड नंबर दो, पांच व सात से पार्षद निर्विरोध चुने गए थे।
चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने चुन कर आए सभी पार्षदों को फूल मालाएं पहना कर बधाई दी। इससे पूर्व एसडीएम चौपाल नरेंद्र चौहान ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। उल्लेखनीय है कि इस बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत नेरवा में कुल सात वार्डों में से पांच महिलाओं के लिए आरक्षित थे।